Patna (News City) 12 जनवरी 2021 बुधवार हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र शास्त्री के नेतृ...

Patna (News City) 12 जनवरी 2021 बुधवार
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द जी के जयंती युवा दिवस के अवसर पर कोविड 19 का पालन करते हुए 12 एम स्ट्रैण्ड रोड, पटना में जयंती मनाई गई। जयंती के शुभ अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मॉंझी एवं सिकन्दरा विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मॉंझी ने तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हिंदुस्तान नहीं पूरे विश्व के लिए एक धरोहर के रूप में रहे हैं आज भी याद किए जाते हैं जिस प्रकार से समाज में समरसता एवं मानवीय मूल्यों को समेट कर चलने का काम किया था । जिसमें भाई भतीजा बाद जात पात एवं धर्म से उपर उठ करके मानवता के नाम पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। हिंदुस्तान को विशेषरूप में संदेश दिया जहाकि हर धर्म हर भाषा हर तरह के खानपान के रहते हुए भी आज एक होकर भारत एक सशक्त राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है स्वामी विवेकानंद जी का ही देन कहा जा सकता है । ऐसे समय में हम और हमारी पार्टी स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए नमन किया उन्हें हम अपनी और पार्टी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्गदर्शन में जिस तरह से हिंदुस्तान आगे चल रहा है आगे भी इसी तरह से हिंदुस्तान चलता रहे।स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान राष्ट्रीय महासचिव ई0 देवेन्द्र मॉंझी दीपक ज्योति विजय यादव अमरेन्द्र कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष फैज सिद्दिकी रामविलास प्रसाद नीतीश दांगी रघुवीर मोची श्याम सुन्दर शरण श्रवण कुमार आशुतोष राणा पिन्टु रजक आदि हम नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वमी विवेकानन्द जी के बताएं हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।