Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वर्षा, ओलावृष्टि से तेलहन-दलहन की फसल बर्बाद, किसान मोर्चा ने खेतों में जाकर लिया हालत का जायजा

PATNA CITY :  हाल की बेमौसमी वर्षा और  ओलावृष्टि से फतुहा और जल्ला क्षेत्र में दलहन-तिलहन की खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ।  हजारों एकड़ में ...


PATNA CITY : 
हाल की बेमौसमी वर्षा और  ओलावृष्टि से फतुहा और जल्ला क्षेत्र में दलहन-तिलहन की खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ।  हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गयी है। यह कोरोना काल में अन्नदाता पर दोहरी मार है। 

       भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने फतुहा-जल्ला क्षेत्र के खेतों का हाल जानने के बाद पीड़ित किसानों से बात कर उनकी पीड़ा से सरकार के कृषि मंत्री को अवगत कराने और क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।   संजीव यादव के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारिओं ने पटना सिटी अनुमंडल की विभिन्न पंचायतों का भम्रण किया।


 बाद में संजीव कुमार ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फतुहा के 15 पंचायतों में  तिलहन - दलहन और रबी की फसल बर्बाद हुई है। सरसों ,राई,तीसी के पौधों में लगे फूल गल गए , उनके दाने काले पड़ गए है, यंहा तक कि पौधे उखड़ गये।

आज के कार्यक्रम में जल्ला मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सीताराम मेहता, मंडल अध्यक्ष शंकर मेहता, भाजपानेता अवधेश कुमार सिन्हा ,अजीत कुमार यादव , प्रह्लाद कुमार,श्री रामनंदन सिंह,श्याम नारायण सिंह,विपिन कुमार दिलीप सिंह,सिक्कू राय,भूषण कुमार सहित दर्जनों किसान सक्रिय दिखे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now