Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अनुमंडलधिकारी ने मास्क वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये

PATNA (NEWS CITY) आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मसौढी बाजार के विभिन्न क्षेत...

PATNA (NEWS CITY) आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मसौढी बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत 05 सौ से अधिक लोगों में मास्क वितरण किए गए। मास्क वितरण का यह अभियान मसौढी पूर्वी बस स्टैंड से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से लेकर पश्चिमी बस स्टैंड तक चला । इसके अन्तर्गत आते-जाते लोगों के साथ-साथ दुकान में मौजूद दुकानदारों एवं ग्राहकों के साथ ही विभिन्न वाहनों के चालकों उसमें बैठे यात्रियों को विशेष रूप से मास्क प्रदान किए गये तथा उनसे भविष्य में बिना मास्क के बाहर नहीं निकलने की अपील की गई ऐसा नहीं करने पर उन पर जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी गई। मौके पर मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क सबसे महत्वपूर्ण हथियार है जिसका पालन सभी लोगों को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने जन समुदाय से आह्वान किये कि वे इसकी स्वभाविक आदत डाल लें । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कोताही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी । इस अवसर पर मसौढ़ी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगन्नाथ यादव शिक्षाविद रमाकांत रंजन किशोर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी विश्वरंजन डाॅक्टर राम जयपाल सिंह इन्जीनियर रविशंकर कुमार शुशील कुमार संजय केशरी मोहम्मद मसूद राजा उपेन्द्र कुमार निराला रणधीर कुमार अमृत आनन्द टीन्टू शर्मा विकासचन्द्र श्रवण मालाकार तथा प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए .

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now