PATNA : स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सेकंड चांस कार्यक्रम केअंर्तगत 100 बालिकाएँ " बिहार मुक्त विद्यालयी श...
PATNA : स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सेकंड चांस कार्यक्रम केअंर्तगत 100 बालिकाएँ " बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड " के माध्यम से दसवीं की परीक्षा दे रहीं हैं l जिसका परीक्षा केंद्र पटना कॉलेजिएट स्कूल , दरियापूर, पटना हैं l आज दसवीं परीक्षा की अंतिम विषय गृह विज्ञान की परीक्षा थी,जिसे देकर सभी बालिकाएं काफी खुश दिख रही थीं मानो उन्होंने अपनी पहली मंजिल पा ली हो । बालिकाओं ने परीक्षा की तैयारी खूब ज़ोरदार तरीके से की थी।अब उन्हें अपने अच्छे रिजल्ट की आशा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार , कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय के द्वारा उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए उत्प्रेरित कर उनके हौसला को बढ़ाया गया । टीम लीडर अमन कुमार एस.आर.जी. गौरव कुमार ,उपेंद्र कुमार ,नेहा श्री ज्ञान ,राहुल कुमार , खुशबू कुमारी , राम कुमार , रुचि गुप्ता ,गौरव कुमार ,पवन कुमार मिश्रा आदि ने मिलकर बालिकाओं को दसवीं की परीक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l



