PATNA CITY : बढ़ते शीतलहरी और पड़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारत विकास परिषद की ओर से पटना साहिब स्टेशन पर कूड़ा -प्लास्टिक चुनने वाले ...
PATNA CITY : बढ़ते शीतलहरी और पड़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारत विकास परिषद की ओर से पटना साहिब स्टेशन पर कूड़ा -प्लास्टिक चुनने वाले ऐसे बेसहारा असहाय बच्चों को इकट्ठा कर उन्हें स्वेटर ,लोयर, टोपी एवं महिलाओं को कम्बल वितरण कर सेवा परोपकार किया गया ।
इस मोके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार यादव ने ऊनी वस्त्र वितरण करते हुए कहा कि ओमिक्रोन दस्तक दे चुका है उससे सचेत रहने की आवश्यकता है,मास्क का प्रयोग,गर्म पानी का सेवन अवश्य करें।
इस कार्यक्रम में सीताराम पोद्दार, विवेक माथुर, मोहन चतुर्वेदी, रज्जू बाबू, कृष्णा अग्रवाल, पवन डालमिया सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।



