पटना ( News City ) बीते 20 दिसंबर 2021 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के जनता दरबार मे ग्रामीण कार्य विकास विभाग के निर्धारित कार्यक्रम में...

पटना ( News City ) बीते 20 दिसंबर 2021 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के जनता दरबार मे ग्रामीण कार्य विकास विभाग के निर्धारित कार्यक्रम में आवेदन को निरस्त करते हुए पटना जिलाधिकारी को सम्पतचक प्रखंड अंतर्गत सम्पतचक प्रखंड भवन निर्माण हेतु भूमि चयनित कर अग्रतर कार्रवाई कराने को कहा गया था आज दिन गुरुवार दिनांक 23 दिसंबर 2021 को पटना एसडीएम डीसीएलआर सम्पतचक सीओ गौरीचक थानाध्यक्ष लखीमपुर कोली गौरीचक निवासी पूर्व मे फतुहां विधान सभा प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जनता दरबार के आवेदक संजीव शरद उर्फ़ गुड्डू सिंह अन्य दर्जनों गणमान्य लोग निरीक्षण स्थल पर मौजूद रहें इस दौरान आसपास के इलाकों से आये आगंतुकों ने कहा कि सम्पतचक प्रखंड के कुल 07 पंचायत मे से हाल ही मे 04 पंचायत सोना गोपालपुर बैरिया कर्णनगर कनौजी कछुआरा एवं भेलवाड़ा दरियापुर पंचायत को नगर पंचायत बनने के बाद लंकाकछुआरा चिपुरा एवं कंडाप तारणपुर मात्र 03 पंचायत शेष बचे है गौरीचक मे सम्पतचक प्रखंड भवन निर्माण होने पर आने वाले कुछ दिनों मे पटना सदर फतुहां पुनपुन ब्लॉक के कई पंचायतों को इसमे जोड़कर चतुर्मुखी विकास की संभावना है क्षेत्रीय समाजिक कार्यकर्ता संजीव शरद ने कहा कि सम्पतचक प्रखंड के बहुत सारी विकास योजनाएं जैसे लंकाकछुआरा पंचायत के वार्ड संख्या 15 मे मुख्यमंत्री सात निश्चय नलजल योजना सम्पतचक प्रखंड के भवन निर्माण अन्य कई योजना जमीन को लेकर रुकी पड़ी थी इन्ही सभी समस्या निदान को लेकर पटना सदर डीसीएलआर पटना एसडीएम एवं सम्पतचक सीओ सम्पतचक प्रखंड के भवन निर्माण भूमि निरीक्षण करने आये है ऐसा संभावना है कि एक सप्ताह के अन्दर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा बिहार सरकार करोड़ो रुपये की धन राशि से उचित उपयोगिता कर सके वही ग्राम पंचायत लंका कछुआरा के कमरजी निवासी जनक कुमार पिछले एक साल से मुख्यमंत्री सात निश्चय नलजल योजना को लेकर संघर्षरत रहे पटना जिला अपर समाहर्त्ता लोक शिकायत निवारण अपीलीय प्राधिकरण के आदेश पर कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल पटना पश्चिम द्वारा पत्रांक 2010 दिनांक 03 अगस्त 2021को सम्पतचक सीओ से सीमांकन एवं भूमि के अनापत्ति प्रमाणपत्र मांग गयी जिससे मुख्यमंत्री सात निश्चय नलजल योजना कार्य कराया जाए जिसकी स्वकृति प्रदान की गई
