Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गीता जयंती पर सनातन धर्मसभा ने किया संवाद कार्यक्रम

PATNA CITY :   सनातन धर्म सभा पटना सिटी की ओर से दून्दी बाजार स्तिथ शारदा विकास मंदिर परिसर में गीता जयंती पखवारा पर संवाद कार्यक्रम का आयोज...


PATNA CITY :
  सनातन धर्म सभा पटना सिटी की ओर से दून्दी बाजार स्तिथ शारदा विकास मंदिर परिसर में गीता जयंती पखवारा पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सनातन धर्म सभा अध्यक्ष डॉ डीपी गोलवारा, संयोजक संजीव कुमार यादव, सचिव विजय कुमार यादव, एवं शारदा विकास मंदिर के निदेशक मोहन चतुर्वेदी ने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर पर पुष्प-चन्दन अर्पित कर  वैदिक मंत्रों के साथ दीप प्रज्वलन कर किया।


उद्घाटनकर्ता अध्यक्ष डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने कहा कि गीता में कर्म की प्रधानता को श्रेष्ठ माना है।

 तेरा कर्म करने में ही अधिकार है उसके फलों में नही। श्री कृष्ण ने ज्ञान योग, भक्ति योग, कर्म योग और राजयोग का संदेश दिया है।सामाजिक कार्यकर्ता सह संयोजक संजीव कुमार यादव ने बताया कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रँथ श्रीमद्भागवत गीता का सबसे लोकप्रिय श्लोक "यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानम अधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्!"

अर्थात मैं अवतार लेता हूं मैं प्रकट होता हूं, जब जब धर्म की हानि होती है तब तब मैं आता हूं।

धर्म धारण करने से भय मुक्त-शक्ति युक्त विचार दृष्टि उत्पन्न होता है।

अतिथियों का स्वागत शारदा विकास मंदिर के निदेशक मोहन चतुर्वेदी अंग बस्त्र एवं माल्यार्पण कर की।

 कार्यक्रम का संचालन मोहन चतुर्वेदी धन्यवाद ज्ञापन सनातन धर्मसभा सचिव विजय कुमार यादव ने किया।

इस अवसर पर श्री मदभागवत गीता के उपदेशों को 8 प्रतिभागियों (छात्र-छात्राओं) ने सारगर्भित एवं भावपूर्ण संवाद सम्बोधित किया।

जिसे सनातन धर्म सभा की ओर से  गीता ग्रँथ,कलम देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष गोलवारा,  शिव प्रसाद मोदी, बी एन कपूर विजेंद्र प्रसाद यादव, आत्म बागला, मानस चतुर्वेदी, आदित्य मोहन यादव,राजेन्द्र गिरी, सहित शिक्षक ,दर्जनों छात्र, छात्राओं शरीक हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now