Patna (News City) आज सम्पतचक प्रखंड के लंका कछुआरा पंचायत के गौरीचक बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रागंण में सम्पतचक प्रखंड भवन के निर्माण भू...

Patna (News City) आज सम्पतचक प्रखंड के लंका कछुआरा पंचायत के गौरीचक बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रागंण में सम्पतचक प्रखंड भवन के निर्माण भूमि को लेकर बैठक की गई इस बैठक मे सम्पतचक प्रखंड के अलावे सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्रके दर्जनों लोग उपस्थित हुए इस बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि कमलेश राय सभा संचालन कर्त्ता प्रबुद्व समाजसेवी देव कुमार सिह ने की लखीमपुर कोली निवासी संजीव शरद उर्फ़ गुड्डू सिंह ने बैठक की महत्ता को प्रकाशित करते हुए कहा कि बिहार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जनता दरबार मे सम्पतचक प्रखंड भवन निर्माण हेतु अंचलाधिकारी सम्पतचक द्वारा अबदुल्लाहचक स्थित भूमिक्रय के प्रस्ताव पटना जिलाधिकारी को भेजे गए थे जिसका मैने एक शिकायत पत्र के जरिए बिहार मुख्यमंत्री जी को दी गई जिसे बहुत ही गम्भीरता से लिया गया त्वरित पटना जिलाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर के प्रतिवेदन समर्पित कराने को कहा गया हमलोगों ने बीते 23 दिसंवर 2021 को फलाफल देखा गया है बिहार सरकार सम्पतचक प्रखंड भवन निर्माण के भूमि चयन एवं क्रय को लेकर बिलकुल ही गम्भीरता से विचार रही है मौके पर कंडाप तारणपुर पंचायत मुखिया राजू कुमार लंकाकछुआरा पंचायत मुखिया श्रीमती गंगाजली देवी के प्रतिनिधि कमलेश राय रणजीत गुप्ता रामप्रवेश राय शैलेन्द्र कुमार सिह मंजीत कु० सिह अन्य दर्जनों क्षेत्रीय गणमान्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे .
