PATNA CITY : सुल्तानगंज स्थित मौआर लेन में स्थित ज्योति शिशु निकेतन के परिसर में दिवंगन सीडीएस जनरल विपीन रावत एवं अन्य 12 जवानों के शहादत...
PATNA CITY : सुल्तानगंज स्थित मौआर लेन में स्थित ज्योति शिशु निकेतन के परिसर में दिवंगन सीडीएस जनरल विपीन रावत एवं अन्य 12 जवानों के शहादत के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी शिक्षक एवं बच्चों ने मौन रखा। स्कूल के संस्थापक बैजू लाल दास एवं प्राचार्या सोनी बर्मन द्गारा चैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
दिवंगत रावत देश के तीनों सेना के अध्यक्ष थे। और अपने कार्यकाल में आंतकबाद के विरूद्ध कठोर कदम उठाते हुए चीन और पाकिस्तान के सीमाओं पर सुरक्षा के मुद्दे पर चुनौतियों का सामना किये। देश के सपूत जवानो का हौशला भी बुलंद किये। भारत को एक गुना नहीं बल्कि 111 गुना सैन्य ताकत देने वाले जनरल देश के लिए नाम , नमक , निशान , बफादारी और सम्मान को अंतिम समय तक निभाते रहें।
इस सहादत के अवसर पर स्कूल के बच्चे प्रियंका , नन्दनी , शैला , पियूष , राजन एवं आदित्य कुमार शिक्षक सवा प्रवीण , अनिता कुमारी ,नितू सिन्हा , रूपेश कुमार , संजीव कुमार, लाल बिहारी के साथ समाजसेवी गणेश कुमार एवं सुयश कुमार ज्योति ने उपस्थित थे।



