पटना (न्यूज़ सिटी) आज 30 दिसंबर 2021 दिन गुरुवार पटना जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुई . पटना समाहरणालय के ऑडिटोरियम...

पटना (न्यूज़ सिटी) आज 30 दिसंबर 2021 दिन गुरुवार पटना जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुई . पटना समाहरणालय के ऑडिटोरियम हाल में सुबह करीब 11 बजे से पूरी चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई हिन्दी भवन छज्जू बाग स्थित इस चुनावी प्रक्रिया मे पटना जिला परिषद के सभी नव निर्वाचित सदस्य मौजूद रहें। जिलाधिकारी पटना श्री चंद्रशेखर सिंह सह निर्वाची पदाधिकारी के तौर पर इस चुनाव को संपन्न कराएं पटना जिला परिषद सदस्यों की कुल संख्या 45 है पटना जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु अलग-अलग खेमों मे नए नए चेहरे अपनी बिसात बिछाएं रखी। पटना जिला परिषद सम्पतचक प्रानिक्षेसं 27 के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान फतुहां प्रानिक्षेसं 33 से नव निर्वाचित श्रीमती अंजू देवी एवं संपतचक प्रानिक्षेसं 27 से नवनिर्वाचित ई० कुमारी स्तुति के बीच आमने सामने कड़ी मुकाबला के बीच अध्यक्ष पद के दावे दारी पेश की गई तो वही पटना जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद की दावेदारी हेतु नामित पर्चा पेश की गई पटना जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद की कुर्सी पाने हेतु नवनिर्वाचित सदस्य एक दुसरे पर लामबंदी मे जुटी रही पटना जिला परिषद सम्पतच क प्रानिक्षेसं 27 से नवनिर्वाचित ई० कुमारी स्तुति कुल 32 वोट हासिल की तो वही पूर्व पटना जिला परिषद अध्यक्ष वर्तमान फतुहां प्रानिक्षेसं 33 से नव निर्वाचित श्रीमती अंजू देवी कुल 13 वोट पर सिमट गई सम्पतचक प्रानिक्षेसं 27 से नवनिर्वाचित ई० कुमारी स्तुति कुल 19 वोट से विजयीं घोषित की गई तदोपरांत उपाध्यक्ष पद के 2 दावेदार आशा देवी एवं चंदन कुमार के द्वारा पर्चा दाखिल की गई आशा देवी कुल 31 मत हासिल की जबकि चंदन कुमार कुल 14 मत प्राप्त किए आशा देवी कुल 17 मतों से विजयी घोषित की गई पटना जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पद की चुनाव कड़ी सूरक्षा व्यवस्था मे सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई .