समस्तीपुर । भोजपुरी फिल्म सांवरिया तोहरे प्यार में की शूटिंग को लेकर जाने-माने कलाकार सुबोध सेठ, बृजेश त्रिपाठी और नेहा मेहता आज समस्तीपुर ...
समस्तीपुर । भोजपुरी फिल्म सांवरिया तोहरे प्यार में की शूटिंग को लेकर जाने-माने कलाकार सुबोध सेठ, बृजेश त्रिपाठी और नेहा मेहता आज समस्तीपुर पहुंचे। भोजपुरी सिनेमा के ये सभी जाने-माने कलाकार हैं। आज इनकी शूटिंग वारिसनगर के ईट भट्ठा पर सूट की गई। सुबोध सेठ ने कहा कि समस्तीपुर पहुंचकर उन्हें बेहद खुशी हुई है और यहां के लोगों का प्यार उन्हें बहुत भाया है। वही बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि बिहार में सिनेमा उद्योग के असीम संभावनाएं हैं इसे और आगे ले जाने की जरूरत है। नेहा ने कहा कि यहां के लोग कलाकारों को बड़े सम्मान के नजरिए से देखते हैं।
फिल्म के नायक अमन कुमार ने कहा कि समस्तीपुर में लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
फिल्म के निर्देशक संजय सिन्हा ने बताया की पूरी फिल्म समस्तीपुर और आसपास के इलाके में शूट की जाएगी। इस फिल्म में ऋतु सिंह,अमन कुमार, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा,मनीष चतुर्वेदी, पिंकी सिंह, सुबोध सेठ मुख्य कलाकार हैं। कैमरा सानू सिन्हा,संगीत अमन और श्लोक का है। रति कल्याण फिल्म के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता शशीकांत कुमार और अनिल कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक संजय कुमार सिन्हा ने बताया यह बिल्कुल पारिवारिक फिल्म है। उन्होंने बताया कि अगले साल किस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में उन्हें अच्छे लोकेशन मिले हैं और खूबसूरत फिल्म बन रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को भी इस फिल्म में तरजीह दी गई है। फिल्म के निर्देशक ने बताया कि बिहार में फिल्म निर्माण की प्रचुर संभावनाएं हैं और यहां अच्छे कलाकार भी हैं सिर्फ और सरकारी मदद की दरकार है।



