PATNA : बिहार में शराबबंदी एवं विधि व्यवस्था पर पुरानी अंबेडकर कॉलोनी स्लम एरिया में सेमिनार का आयोजन किया गया। पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकार...
PATNA : बिहार में शराबबंदी एवं विधि व्यवस्था पर पुरानी अंबेडकर कॉलोनी स्लम एरिया में सेमिनार का आयोजन किया गया। पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुलतानगंज थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव के द्वारा किया गया। भारतीय भंगी विकास मंच के महामंत्री सेवालाल के द्वारा मंच संचालन किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने सेमिनार में उपस्थित पुरुष महिला और बच्चों से सीधे संवाद किया और कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। नकली शराब पीने से बचिए। शराब पीने से शारीरिक ओर आर्थिक नुकसान होता है।
थाना अध्यक्ष सुल्तानगंज शेर सिंह यादव ने कहा कि पुरानी अम्बेडकर कॉलोनी के लोगो से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई अवैध शराब बेचता है तो तुरंत थाना को सूचित करें। श्री सिंह ने शराब पीने से होने वाली बुराइयों के बारे में जागरुक किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गा कर किया गया।
मौके पर समाजसेवी गणेश कुमार, आप नेता बबलू प्रकाश, सुयश कुमार ज्योति, सूरज कुमार, गोपाल जी, चंद्रशेखर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद रहे।



