पटना (न्यूज सिटी) जन अधिकार पार्टी पटना जिला अध्यक्ष कुमार रवि शंकर उर्फ टिंकू यादव के नेतृत्व में मसौढ़ी शहर के कर्पुरी चौक चौराहा पर 5 स...

पटना (न्यूज सिटी) जन अधिकार पार्टी पटना जिला अध्यक्ष कुमार रवि शंकर उर्फ टिंकू यादव के नेतृत्व में मसौढ़ी शहर के कर्पुरी चौक चौराहा पर 5 सूत्री मांग को लेकर राज्य व्यापी चक्का जाम किया गया 1. वार्ड सचिव की नौकरी स्थाई करें! 2. वार्ड सचिव का मानदेय वेतन लागू करें! 3.एमएसपी कानून की गारंटी एवं खाद बिज की आपूर्ती ! 4. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा 5-नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतू! जिला प्रधान महासचिव विशाल केशरी ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में 90 फ़ीसदी किसानों में 30 फ़ीसदी परिवार भूमिहीन है बिहार सरकार ने मंडी व्यवस्था को खत्म कर प्राईमरी एग्रीकल्चर को -ऑपरेटिव सोसायटी यानी पैक्स के द्वारा धान कुल उत्पादन का 30 से 40% ही खरीदी जाती है यदि धान बासमती किस्म का हो फिर भी आपको करीब 16 से 40 रूपये प्रति किलो प्राप्त होता है जिससे किसानों को लागत मूल्य भी नहीं निकल पाता है किसानं धन उत्पादन का करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा को कम भाव में बेचने को मजबूर होते हैं किसानों के पास धान गेहूं के अलावा बाजरा मक्का गन्ना की कोई व्यवस्था नहीं है सरकार मंडीयों को पहले ही समाप्त कर दिया गया है इसलिए हमारी मांग है की सरकार बिहार में एमएसपी कानून की गारंटी मंडी व्यवस्था को सरकार अविलंब लागू करें
जिला अध्यक्ष टिकुं यादव ने कहा की बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने के सवाल पर सरकार नाटक करती है मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए सरकार से कहना चाहता हूँ यदि हमारी मांगें को सरकार पूरा नहीं करती है तो किसानों के तर्ज पर दिल्ली से भी बड़ा आंदोलन बिहार में होगा।
नगर अध्यक्ष बिपिन सिंह राजपूत ने वार्ड सचिव की सरकारी नौकरी मानदेय वेतन देने को लेकर नारे बाजी करते दिखे जाप कार्यकर्ता 5 सुत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र यादव वार्ड सचिव अरविन्द कुमार उर्फ उज्जवल सिंह विनय सिंह गजेन्द्र सिह उदय कुमार संजय कुमार अनिल कुमार सिंह संजय कुमार मनिष कुमार ललित नारायण सिंह अशोक कुमार विकास कुमार धिरेन्द्र कुमार मुकेश कुमार संजीव कुमार दरियापुर पंचायत अध्यक्ष सोनू सिंह सिकन्दर जी प्रभंजन आदी सैकड़ों जाप कार्यकर्ता शामिल हुए।