PATNA CITY : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रहस्यमय ढंग से लापता 16 वर्षीय किशोर रॉकी कुमार का शव आलमगंज थाना क्षेत्र के पथरी घाट स्थित गंगा तट...
PATNA CITY : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रहस्यमय ढंग से लापता 16 वर्षीय किशोर रॉकी कुमार का शव आलमगंज थाना क्षेत्र के पथरी घाट स्थित गंगा तट के बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है बताया जाता है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ला निवासी चुन्नू कुमार का 16 वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार बीते 26 दिसंबर को अपने घर से निकला और उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ अता पता नहीं चला तो हार थक कर परिजनों ने अगले दिन इस संबंध में स्थानीय बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कराया अनुसंधान के क्रम में पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनआईटी घाट से रॉकी का साइकिल बरामद किया गया और आज पथरीघाट से उसका शव बरामद किया गया रॉकी ने गंगा में डूब कर खुदकुशी कर ली या फिर अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर शवों को गंगा में फेंक दिया गया यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए बढ़िया हाल अधिकारियों का हवाला दे इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है



