PATNA : श्री कृष्ण चेतना समिति, लोहियानगर, कंकड़बाग में आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल य...
PATNA : श्री कृष्ण चेतना समिति, लोहियानगर, कंकड़बाग में आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव शामिल हुए।
सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोगों को गीता में भगवान श्रीकृष्ण के दिए गए उपदेश को आत्मसात करने की जरूरत है। कर्म और ज्ञान का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। जिस समाज में शिक्षा का प्रसार होता है उस समाज को सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस अवसर पर कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रत्युष कुमार पप्पू, हिमांशु प्रकाश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव, राजीव रंजन, रंजन यादव, अजय यादव उपस्थित थे।



