PATNA CITY : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज राजधानी के पूर्वी क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण किया। सूर्योपास...
PATNA CITY : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज राजधानी के पूर्वी क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण किया।
सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर श्री यादव, जो पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के विधायक भी हैं, ने आज बदर घाट के रास्ते गंगा तट पहुंचे। छठ व्रतियों एवम श्रद्धालुओं के लिए नगर के पूर्वी छोर दीदारगंज तक जिला प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से किये जा रहे छठ घाटों के कार्यों का मुआयना किया और महावीर घाट, सीता घाट, खांजेकला घाट, मिरचाई घाट, कंगन घाट, कच्ची घाट, नंदगोला घाट सहित अन्य घाटों की स्थिति की जानकारी ली। महावीर घाट और बदरघाट के बीच दलकी को दुरुस्त करने का निदेश दिया। घाट किनारे पदयात्रा में उन्होंने कुछ खतरनाक घाटों पर व्रतियों को न जाने की भी सलाह दी।
श्री यादव के साथ भाजपा के प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता, महापौर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, रंजीत सिंह ' तन्नू ', दिनेश पटेल, बद्री गुप्ता, लड्डू चंद्रवंशी, कांति केसरी, सरोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।



