PATNA CITY : चौक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना साहिब स्टेशन रोड स्थित बिग बाजार के पास से छापेमारी कर एक कंटेनर ट्रक से भारी म...
PATNA CITY : चौक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना साहिब स्टेशन रोड स्थित बिग बाजार के पास से छापेमारी कर एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल हो गए पुलिस ने मौके से दो पियागो ऑटो और एक कार भी जब्त किया है बताया जाता है कि बुधबार मध्य रात्रि थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बिग बाजार के समीप चौक पुलिस की गश्ती गाड़ी देखते हैं कुछ लोग मौके से फरार हो गए शक होने पर पुलिस ने जब उस जगह की तलाशी ली तो वह एक कंटेनर ट्रक से 347 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 50 लाख के आसपास बताया जाता है बताया जाता है कि अवैध शराब माफियाओं द्वारा कंटेनर ट्रक पर लदे शराब को दो पियागो और एक कार्ड में अनलोड किया जा रहा था इसी दौरान पुलिस गश्ती दल के पहुंचने अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। पटना सिटी डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए गाड़ी नंबर के आधार पर अवैध शराब माफियाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का बात कहा है



