PATNA CITY : भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलतालाब स्लम बस्ती के मजदूरों, सफाईकर्मीयों के 150 घरों में 3 हजार दीया-वाती का वितरण कर मिट्टी...
PATNA CITY : भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलतालाब स्लम बस्ती के मजदूरों, सफाईकर्मीयों के 150 घरों में 3 हजार दीया-वाती का वितरण कर मिट्टी के ही दीया जलायें....
पुरातनं संस्कृति को अपनाएं...रोजगार में हाथ बढ़ाएं...
चाइनीज सामानों का बहिष्कार करें ...जागरूकता अभियान चलाकर
"दीप दानोत्सव" मनाया।
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की पीएम मोदी का संदेश लोकल से वोकल के तहत स्थानीय उत्पाद की मांग बढ़ेगी ,बाजार उपलब्ध होगा, कुम्हारों के घर लक्ष्मी का पदार्पण तथा उनकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। विषैले कीड़े-मकोड़े का नाश,सकारात्मक ऊर्जा का संचार के साथ- साथ पर्यावरण संरक्षण के दिशा में नई ताकत मिलेगी ।
कार्यक्रम में व्यवसायिक प्रकोष्ठ पदाधिकारी अमित कनोडिया, चौक मंडल कार्यकारी अध्यक्ष बलराम माथुरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री नैयर इक़बाल, महादलित पंचायत के सरदार मनोज सोनवां, मिथिलेश जयसवाल,राहुल कुमार, हिमांशु कुमार , संजय अवस्थी,चक्रेश अग्रवाल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शरीक दिखे।



