PATNA : जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के राज्य सचिव कमाल परवेज के नेतृत्व में गुलबी घाट स्थित छठ घाटों की सफाई किया इस अभिया...
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के राज्य सचिव कमाल परवेज के नेतृत्व में गुलबी घाट स्थित छठ घाटों की सफाई किया इस अभियान में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया इस अवसर पर कमाल परवेज ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर आज यहां जनता दल यू परिवार की ओर से साफ सफाई मुहिम चलाया गया ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है उन्होंने आगे कहा कि इस बार छठ आगामी 9.10एवं 11 नवंबर को मनाया जाएगा सरकार एवं जिला प्रशासन अपने स्तर से व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने में लगी है लेकिन हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इस छठ घाटों की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सरकार एवं प्रशासन का सहयोग करें क्योंकि छठ सही मायनों में बिहार का सबसे बड़ा पर्व है इसलिए इसे छठ महापर्व कहा जाता है लोक आस्था का पर्व पूरे बिहार वासियों को आस्था से जुड़ी है इसलिए जनता दल यू परिवार की ओर से तय किया गया कि छठ घाटों के बड़े पैमाने पर साफ सफाई मुहिम चलाया जाए इसी कड़ी में आज गुलबी घाट स्थित छठ घाटों की सफाई की गई जबकि आगामी रविवार को बांस घाट स्थित छठ घाट की सफाई की जाएगी इसके अतिरिक्त हमारे कार्यकर्ताओं इस अनेकों घाट की भी सफाई करेंगे कमाल परवेज ने आगे कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि इस कार्य में सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने भाग ले रहे हैं जिससे समाज में भाईचारे एवं सद्भावना का संचार हो रहा है उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 16 वर्षीय शासनकाल में राज्य में अमन चैन भाईचारा को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी है इसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी कटीबध हैं इसी के तहत छठ घाटों की साफ-सफाई मुहिम चलाई जा रही है कि ताकि हमारे हिंदू भाइयों को छठ मनाने में कोई परेशानी ना हो कमाल परवेज ने घोषणा की कि लोक आस्था का महापर्व के मौके पर उनकी ओर से छठ भर्तियों के बीच पूजा से संबंधित सामग्री भी वितरण की जाएगी साफ सफाई में राजा गुप्ता सुमित कुमार रामप्रवेश पासवान उमेश दास अमित पाठक इमरान आलम धर्म भाई सुजय पांडे साहित बहुत सारे कार्यकर्ता शामिल हुए



