PATNA CITY : गायघाट स्थित बाल सुधार गृह में गंभीर रूप से घायल एक बाल कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाल कैदी क...
PATNA CITY : गायघाट स्थित बाल सुधार गृह में गंभीर रूप से घायल एक बाल कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाल कैदी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है मृतक की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के मछरट्टा निवासी विजय प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। जो आर्म्स एक्ट मामले में बाल सुधार गृह में बंद था मृतक के पिता विजय प्रसाद ने बाल सुधार गृह में बंद बाल कैदियों पर ही मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है घटना के संबंध में पूछे जाने पर विजय प्रसाद ने बताया कि वह हर दिन अपने बेटे को खाना पहुंचाने बाल सुधार गृह जाते थे उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को भी वह अपने बेटे से मिलने बाल सुधार गृह गए थे और उनका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। देर रात सुधार गृह प्रशासन द्वारा उसके मौत की सूचना दी गई मृतक के पिता का कहना था कि सुधार गृह में बंद बाल कैदियों द्वारा विकास कुमार के साथ मारपीट की जाती थी जिससे वह अक्सर उनसे कहता रहता था। वहीं पूरे मामले पर पूछे जाने पर बाल सुधार गृह के अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को की देर शाम किशोर न्यास परिषद के निर्देश पर जब वे 4 बच्चों को जमानत प्रक्रिया पूरी कर रहे थे उसी दौरान बाल सुधार ग्रीन के कैदियों की उनके अभिभावकों के साथ मुलाकात हो रही थी इसी दौरान विकास कुमार ने रिमांड होम प्रशासन के सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश के और भागने के क्रम में ही वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया उन्होंने बताया कि सर में गंभीर चोट लगने पर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई अधीक्षक ने पूरे मामले में सीटी एसडीओ समेत बड़ी है पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को अवगत कराए जाने की बात कहते हुए दंडाधिकारी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराए जाने की भी बात कही अधीक्षक का कहना था कि पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है जिसे बढ़िया प्रशासनिक पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।