PATNA CITY : मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इस सेवा को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर तुलसी म...
PATNA CITY : मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इस सेवा को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर तुलसी मंडी स्थित वृद्धा आश्रम में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि समिति द्वारा समाज के दानवीर समाजसेवियों के सहयोग से वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के सेवार्थ हेतु गीजर एवं गर्म पानी का मशीन प्रदान किया गया समिति बहुत जल्द ही इस वृद्धाश्रम हेतु अनेक कार्य शुरू किए जाएंगे इस अवसर पर युवा समाजसेवी राजेश चौधरी, प्रकाश सुलतानिया, सनी साह, अजय गोयनका, सुभाष पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल, अंकित दारूका, अशोक बंका, अमल सर्राफ मौजूद थे



