रिपोर्ट - संजीव देवड़ा PATNA CITY : बांके बिहारी की जय बांके बिहारी की जय जय श्री राधे जय श्री राधे के गगनभेदी जय घोष से संपूर्ण सिटी क्षे...
रिपोर्ट - संजीव देवड़ा
PATNA CITY : बांके बिहारी की जय बांके बिहारी की जय जय श्री राधे जय श्री राधे के गगनभेदी जय घोष से संपूर्ण सिटी क्षेत्र भक्ति मय हो गया मौका था गोविंद बाग मंदिर चौधरी गली मच्छरहट्टा श्री ठाकुर जी महाराज का अन्नकूट का प्रसाद अलौकिक शृंगार 56 भोग अपने आप में अलग छटा बिखेर रहा था भक्त भाव विभोर हो ठाकुर जी महाराज के निखार रहे थे विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ आज प्रभु को भोग लगाया गया मंदिर के पुजारी कैलाश मुखिया द्वारा पूजा अर्चना की गई प्रातः गोवर्धन भगवान की पूजा हुई भगवान श्री कृष्ण की झांकी उंगली पर पर्वत उठाए प्रस्तुति की गई क्षेत्र के विधायक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव पटना के महापौर श्रीमती सीता साहू मंदिर में पहुंचकर दर्शन किया अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी कार्यवाहक अध्यक्ष संजय प्रकाश ने किया इस अवसर पर संजीव देवड़ा विनय कुमार सूरज कुमार आशीष जॉनी सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे



