Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ऑटो चालक से लूटपाट के दौरान गोली मारने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप 27 नवंबर को ऑटो चालक सुजीत कुमार से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल कि...


PATNA CITY :
अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप 27 नवंबर को ऑटो चालक सुजीत कुमार से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते 27 नवंबर को सुजीत कुमार ऑटो लेकर अपने घर की ओर आ रहा था। तभी हथियार से लैस दो अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट करने लगे। इसी दौरान चालक सुजीत के विरोध किए जाने पर अपराधियों ने गोली चला दिया। जिससे सुजीत के पीठ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। अगम कुआं पुलिस ने पूछताछ के दौरान सुजीत कुमार के बताएं गे अपराधियों के हुलिए पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर दोनों अपराधियों राहुल कुमार और मुन्ना माइकल उर्फ कन्हैया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ में एक पिस्टल एक देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस के अलावा एक मिस फायर गोली भी बरामद किया है। अगम कुआं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी राहुल और मुन्ना माइकल नालंदा के रहने वाले हैं और कुम्हरार इलाके में किराए के मकान में रहकर लूटपाट जैसे घटना को अंजाम देते थे दोनों से फिलहाल पूछताछ कर जेल भेज दिया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now