PATNA CITY : आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर पिछले बीस वर्षों से छठ घाटों की सफाई करती आरही मुस्लिम महिलाओं ने इस वर्ष भी पटना सिटी के विभिन...
PATNA CITY : आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर पिछले बीस वर्षों से छठ घाटों की सफाई करती आरही मुस्लिम महिलाओं ने इस वर्ष भी पटना सिटी के विभिन्न घाटों एवं पहुँच पथों पर सफाई अभियान चलाया! छठवर्तियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर पूर्व निगम पार्षद डॉ. मुमताज़ जहां के नेतृत्व में झाडू, टोकरी, कुदाल, बेलचा के साथ घर से निकली मुस्लिम महिलाओं ने दुलीघाट से सफाई अभियान का आरंभ किया। महिलाओं का सफाई अभियान आज नौज़ारघाट, सीढ़ी घाट, कॉलोनी घाट, आदर्श घाट, मितानघाट पर जारी रहा। इस सफाई अभियान में लगभग सौ महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. मुमताज़ जहां ने कहा कि पिछले बीस वर्षों से छठ के अवसर पर चलाया जारहा सफाई अभियान पटना के गंगा-जमनी तहज़ीब और हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतिक है!हम सभी मुस्लिम महिलाओं का उद्देश्य सफाई के साथ धार्मिक सहिष्णुता को बढाबा देना और साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखना है। हमारी ये मुहीम उनलोगों केलिए भी करारा जवाब है जो धर्म के नाम पर समाज को तोडना चाहते हैं और दोनों धर्म के मानने वालों के बीच नफरत की दिवार खड़ा करना चाहते हैं। कार्यक्रम में मुन्नी खातून, रुखसाना खातून, रूबी खातून, इशरत बानो, शकीला बनो, हमीदा बेग़म नाज़निन, इफत, तरन्नुम सहीत बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं सक्रिय रहीं।



