PATNA CITY : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 4 दिन तक चलने वाले शुद्धता पवित्रता ओर प्रकृति के संग स्वच्छता अभियान एवं दूध वितरण क...
PATNA CITY : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 4 दिन तक चलने वाले शुद्धता पवित्रता ओर प्रकृति के संग स्वच्छता अभियान एवं दूध वितरण कर सेवा परोपकार के साथ मनाया।
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने उदीयमान भगवान भास्कर को हिरानंदशाह घाट पर छठव्रतियों के बीच दूध का अर्घ अर्पण कर मजदूरों, किसानों की खुशहाली की कामना की। नदी-तालाब-कुआ, खेत- जमीन मिट्टी का टुकड़ा नही जननी भूमि माँ है,अन्न दाता है। इसका संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अनुपम बेला पर चौक मंडल प्रभारी बलराम माथुरी,श्यामसुंदर शर्मा, अमित कनोडिया,मनोज यादव,संजय अवस्थी, गणेश सरावगी, विजय कुमार मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता संकल्प लेकर, सेवा परोपकार में लगे रहे।



