Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जर्जर सड़क से जल्ला में कृषि-व्यवसाय प्रभावित

PATNA :  राजधानी के निकट सिटी अनुमंडल के जल्ला ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर सड़क से किसान और छोटे व्यापारी काफी परेशान हैं।       महुली कृषि उ...


PATNA : 
राजधानी के निकट सिटी अनुमंडल के जल्ला ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर सड़क से किसान और छोटे व्यापारी काफी परेशान हैं। 

     महुली कृषि उद्योग व व्यवसायिक संघ की बैठक में यह मुद्दा उठा और बेगमपुर - दौलतपुर सड़क से नोनिया कटान से नहर होते हुए महुली-मरची ग्राम में जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए सरकार से मांग करने का निर्णय किया गया।  मात्र 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय कृषकों एवं व्यवसायियों ने पथ निर्माण विभाग को ज्ञापन देने का निर्णय किया। 


                                      महुली में सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन देने का फैसला

बैठक के बाद भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर होने के कारण किसानों का उत्पाद- फसल बाजार तक पहुचाने में और  व्यवसायियों का वाहन का आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने बताया कि गाड़ी का गुल्ला टूटना,गाड़ी पलटना एवं दुर्घटनाग्रस्त हो जाना आम बात हो गई है।बैठक में पूर्व प्रमुख रविशंकर सिंह, संतोष कुमार यादव, दिनेश अग्रवाल, अनूप कसेरा, पीयूष नंदन, गोविंद प्रसाद, टिंचु कनोडिया,पप्पू यादव, मनीकांत यादव, अजीत सिंह, सोनू रुंगटा, राहुल केजरीवाल आदि कई  लोग शरीक हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now