Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छठ पूजा ‘संध्‍या अर्ध्‍य’ के अवसर पर किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार एनडीआरएफ के बचावकर्मी

PATNA : कार्तिक छठ पूजा ‘संध्‍या अर्ध्‍य’ के अवसर पर आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ के बचावकर्मी मुश्‍तैदी से तैनात रहे। लोक आस्‍था के महाप...


PATNA :
कार्तिक छठ पूजा ‘संध्‍या अर्ध्‍य’ के अवसर पर आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ के बचावकर्मी मुश्‍तैदी से तैनात रहे। लोक आस्‍था के महापर्व छठ पूजा ‘संध्‍या अर्ध्‍य’ के अवसर पर आज 9वीं बटालियन एनडीआरएफ बिहटा के 650 से अधिक बचावकर्मी आधुनिक बचाव उपकरण, रेस्‍क्‍यू बोट, तथा कुशल गोताखोर के साथ श्री विजय सिन्‍हा, कमाण्‍डेंट के निगरानी में बिहार राज्‍य के  पटना के गंगा नदी के अलग-अलग घाटों  के अलावे भोजपुर, बक्‍सर, सुपौल, दरभंगा, मुंगेर तथा नालंदा जिले में और झारखण्‍ड राज्‍य  रॉची,जमशेदपुर, बोकारो एवं देवघर में  दोपहर से देर शाम तक नदी व घाटों पर हर तरह के संभावित खतरों से निपटने के लिए अत्‍याधुनिक बाढ-बचाव उपकरणों के साथ मुश्‍तैदी से तैनात रहे।

श्री विजय सिन्‍हा, कमाण्‍डेंट, 9वीं बटायिलन एनडीआरएफ ने बताया कि हमारे प्रशिक्षित बचावकर्मी छठ पूजा ‘संध्‍या अर्ध्‍य’ के अवसर पर अलग-अलग नदी घाटों पर लोगों को हर सम्‍भव मदद करने के लिए तत्‍पर रहे तथा रेस्‍क्‍यू बोट से पेट्रोलिंग करते हुये मेगाफोन और सिटी के माध्‍यम से स्‍नान कर रहे श्रद्धालुओं को बैरेकेटिंग के अन्‍दर ही स्‍नान करने का अनुरोध करते रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके । देर शाम तक एनडीआरएफ की 03 जलीय एम्‍बुलेंस, मेडिकल स्‍टाफ के साथ पटना गंगा नदी घाटों के किनारे पेट्रोलिंग करती रही।

 गंगा नदी घाटों पर स्‍थापित मेंडिकल बेस कैम्‍प पर एनडीआरएफ के चिकित्‍सा अधिकारी तथा अन्‍य मेडिकल स्‍टाफ द्वारा जरूरतमंद लोगों को चिकित्‍सा सहायता मुहैया कराया गया। 

कमाण्‍डेंट श्री विजय सिन्‍हा तथा एनडीआरएफ के अन्‍य अधिकारी बोट पेट्रोलिंग के माध्‍यम से पटना में गंगा नदी के अलग-अलग घाटों पर जाकर स्‍वयं नजर बनाये रखे तथा एनडीआरएफ बचावकर्मियों के हौसला अफजाही करते हुये नजर आये । इस साल पटना में एनडीआरएफ द्वारा 70 रेस्‍क्‍यू बोट की तैनाती की गई है। इसके अलावे राज्य सरकार द्वारा मुहैया लकडी के नावों पर भी एनडीआरएफ के बचावकर्मियों को लाइफब्‍वॉय व मेंगाफोन के साथ तैनात किया गया है।   

9वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीमें कल सूर्योदय अर्ध्‍य के दिन छठ व्रत् समाप्ति तक गंगा नदी घाटो पर लगातार श्रद्धालुओं की निगरानी करेगी ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now