PATNA CITY : मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दरबाग से जड़ी-बूटी के व्यापारी से अपराधियों ने 15 लाख रुपए लूट लिया। व्यापारी द्वारा विरोध करने...
PATNA CITY : मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दरबाग से जड़ी-बूटी के व्यापारी से अपराधियों ने 15 लाख रुपए लूट लिया। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, जानकारी के अनुसार मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दरबाग के रहने वाले दिनेश भदानी जो मारूफगंज में जड़ी बूटी के व्यापार करते थे।रविवार के सुबह उधार लिए गए समान का अलग अलग जिला के व्यपारी से दिनेश भदानी रुपया कलेक्शन करने के लिए खगड़िया गये थे।और रविवार के रात करीब 10: 30 में 15 लाख रुपया कलेक्शन कर पटना सिटी अपने घर आ रहे थे। घर के बिल्कुल पास पहुंचे थे कि अचानक दो बाइक सवार अपराधी आगे की ओर आकर रिवाल्वर दिखाकर रुपए से भरा बैग मांगने लगे। दिनेश भदानी गाड़ी से उतर कर विरोध करने लगे और एक अपराधी से पिस्तौल छीन दोनो के बीच हाथापाई होने लगा। इसी दौरान दूसरा अपराधी पिस्टल निकालकर दिनेश के बाएं पैर के जांघ में गोली मार दिया। जिससे दिनेश सड़क पर गिर गया। और अपराधियों ने रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए गोली चलने का आवाज सुनकर घर और मोहल्ले के लोग बाहर निकले और घायल देखकर दिनेश को आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। वही इस मामले में मालसलामी थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सगन छापेमारी में जुट गई है।
वही दूसरी ओर रोटरी पटना सिटी सम्राट के लोगों ने दिनेश भदानी पर चलाएं गए गोली और 15 लाख लूट मामले में पटना सिटी डीएसपी अमित शरण से मिलकर अपराधियों पर नकेल कसने और व्यापारियों को सुरक्षा और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपने के दौरान रोटेरियन राजेश कुमार, सुधीर कुमार, संजीव यादव, प्रमोद कुमार, गोविंद चौधरी,देवराज बल्लभ, विनय लांबा, विनय कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य रोटेरियन उपस्थित थे।



