Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाईपास थाना के समीप दो ट्रक और एक बाइक की टक्कर में बाइक सवार पटना नगर निगम के एक ड्राइवर की मौत, एक घायल

PATNA CITY : गुरूवार के दिन बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के समीप दो ट्रक और एक बाइक की टक्कर में बाइक सवार पटना नगर निगम के एक ड्राइ...


PATNA CITY :
गुरूवार के दिन बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के समीप दो ट्रक और एक बाइक की टक्कर में बाइक सवार पटना नगर निगम के एक ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दुर्घटना में बाइक सवार दूसरा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है मृतक की पहचान दीदारगंज निवासी जालंधर कुमार के रूप में की गई है जो पटना नगर निगम का ड्राइवर बताया जाता है वहीं घायल की पहचान बबलू कुमार शर्मा के रूप में की गई है बताया जाता है कि दोनों लोग बाइक पर सवार होकर दीदारगंज से पटना की ओर जा रहे थे इसी दौरान महादेव स्थान के पास दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई वहीं इस टक्कर में बगल से गुजर रहा बाइक इसकी चपेट में आ गया जिससे बाइक सवार जालंधर कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही बबलू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया नगर निगम के कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग करते हुए घायल का भी सरकारी खर्च पर इलाज कराए जाने की मांग किया है।

 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now