PATNA CITY : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने देश में कोरोना टीकाकरण 100 करोड़ के पार पहुंचने पर देश के प्रधानमंत्री...
PATNA CITY : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने देश में कोरोना टीकाकरण 100 करोड़ के पार पहुंचने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि लक्ष्य जितना विशाल है उपलब्धि उससे भी बेमिशाल है।
देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार
श्री यादव ने आज अपने पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के रामदेव महतो सामुदायिक भवन में चल रहे मेगा टिकाकरण अभियान का आज मुआयना किया। इस मौके टिकाकारण में जुटे चिकित्सक, नर्सों और अहर्निश कार्यरत कर्मियों को दुपट्टाओढ़ा कर सम्मानित किया। साथ ही टिकाकारण को आये सैकड़ों नर-नारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण में भारत ने इतिहास रच दिया है। गुरुवार को कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया। भारत ने कोरोना टीकाकरण में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के पीछे माननीय प्रधानमंत्री जी का देश की जनता के प्रति सेवा भाव, उनकी सूझ-बूझ और मजबूत इच्छाशक्ति है। इसके लिए देश की जनता भी बधाई का पात्र है, जिसने माननीय प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास दिखाया और टीका लेकर कोरोना के खिलाफ ज़ंग में सरकार की मदद की। श्री यादव ने कहा कि देश जल्द ही शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेगा। इस साल जनवरी में टीकाकरण शुरू हुआ और अक्टूबर में टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार हो गया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। जून में 11 करोड़ 97 लाख, जुलाई में 13 करोड़ 45 लाख, अगस्त में 18 करोड़ 38 लाख और सितंबर में 23 करोड़ 06 लाख टीकाकरण हुआ।
शीघ्र ही शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य होगा हासिल
श्री यादव ने कहा कि टीकाकरण में बिहार भी आगे रहा है। राज्य में टीकाकरण के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया गया। जिससे बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर टीका ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में इस उपलब्धि का सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। लोग निर्भय होकर अपनी रोजी-रोजगार में जुट जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता किरण शंकर, सरदार चरण सिंह, प्रभाकर मिश्र, पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, विनय केसरी, दिनेश पटेल, सुरेश पटेल, डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवार, डॉक्टर कैलाश प्रसाद लाडिया, सन्नी यादव, अमित कनोडिया, संजीव यादव, अशोक गिरी, राजेश साह, सुनीता गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



