PATNA CITY : उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार के दोपहर से ही भीषण जाम लगा है जाम में फंसकर जहां हज...
PATNA CITY : उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार के दोपहर से ही भीषण जाम लगा है जाम में फंसकर जहां हजारों गाड़ियां सरकती नजर आ रही है वहीं जाम में फस कर यात्रियों का बुरा हाल है हाजीपुर की ओर से महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 34 के पास से एक ट्रक के खराब होने और बड़ी गाड़ियों द्वारा ओवरटेक किए जाने के कारण महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लग गया गांधी सेतु पर लगे इस जाम का असर nh30 पर भी देखा जा रहा है। इस दौरान जीरोमाइल से लेकर कर्मलीचक तक जाम की स्थिति बनी हुई है 22:30 पर लगे जाम के कारण पटना मसौढ़ी मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है हालांकि महात्मा गांधी सेतु पर तैनात पुलिसकर्मी परिचालन को सम्मान कराने में जुटे हैं



