PATNA : रोटरी पटना सिटी सम्राट एवं रोटरी पटना साउथ के द्वारा "गिफ्ट ऑफ़ लाइफ " के तहत एक ज्वाइंट कार्यक्रम रेलवे हॉस्पिटल, करबिगह...
PATNA : रोटरी पटना सिटी सम्राट एवं रोटरी पटना साउथ के द्वारा "गिफ्ट ऑफ़ लाइफ " के तहत एक ज्वाइंट कार्यक्रम रेलवे हॉस्पिटल, करबिगहिया मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंद्रह साल से कम उम्र के बच्चों को जिसका दिल में छिद्र है उन्हें मुफ्त में ऑपरेशन किया जाता है।
आज फोर्टिश एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के डॉ गौरव कुमार एवम् डॉ अंकित गर्ग द्वारा बच्चों को जॉच किया गया, जिसमें 12 (बारह) बच्चों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित सभी बच्चों को छठ पर्व के बाद "फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट" में बिल्कुल निःशुल्क सर्जरी किया जायगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सिटी सम्राट के अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात सचिव रो संजय कु सिन्हा रो संजीव कुमार यादव एवम् पटना साउथ के पीडीजी रो बिंदु सिंह, रो राजेश कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



