PATNA CITY : मालसलामी थाना पुलिस ने मारूफगंज मोड़ से एक महिला से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे एक लुटेरे को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है वही पु...
PATNA CITY : मालसलामी थाना पुलिस ने मारूफगंज मोड़ से एक महिला से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे एक लुटेरे को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है वही पुलिस टीम ने मंसूरगंज इलाके से एक राहगीर का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है पुलिस ने लुटेरों के पास से लूटा गया सोने का लॉकेट और मोबाइल भी बरामद कर लिया है बताया जाता है कि लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे थे तभी पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर स्थानीय लोग एकजुट हो गए और लुटेरे को पकड़कर जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए गिरफ्तार लुटेरों को जेल भेजे जाने की बात कहा



