Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में कुव्यवस्था के विरोध में अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष विरोध प्रदर्शन

PATNA CITY :   ‌राज्य सरकार के चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार करने एवं समुचित चिकित्सीय सुविधा बहाल करने के दावों के बीच पटना ...


PATNA CITY : 
 ‌राज्य सरकार के चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार करने एवं समुचित चिकित्सीय सुविधा बहाल करने के दावों के बीच पटना सिटी के श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था प्रसूति विभाग में पिछले 1 महीने से  ओटी बंद ब्लड बैंक की सुविधा आईसीयू   की व्यवस्था ऑक्सीजन प्लांट, अस्पताल में आने वाले सभी प्रकार के मरीजों की इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अस्पताल की अन्य व्यवस्था के विरुद्ध आज अस्पताल सुधार समिति के सदस्यों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर घेराव एवं प्रदर्शन किया चिकित्सीय सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया । प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के महासचिव श्री बलराम चौधरी,समाजसेवी मोहम्मद जावेद,देव रतन प्रसाद,इबरार अहमद रजा के साथ अन्य सदस्य अस्पताल में सुधार संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां अपने हाथो में लेकर स्वास्थ्य विभाग  के खिलाफ नारे लगा रहे थे! इस अवसर पर श्री बलराम चौधरी और मोहम्मद जावेद ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार करने के दावे सरकार की कथनी एवं समाचार पत्रों में  ही सीमित है धरातल की सच्चाई ने सरकार की  पोल खोल दिया हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रसूति विभाग का ऑपरेशन थिएटर पिछले 1 महीने से बंद है

इस विभाग में रात्रि में प्रसव  की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है ब्लड बैंक का उद्घाटन आज तक नहीं किया जा सका है उद्घाटन के बाद भी गैस प्लांट बंद है। अस्पताल के ई.एन.टी.विभाग में एक भी डॉक्टर नहीं है अस्पताल का शल्य चिकित्सा विभाग मात्र दो सर्जन पर टिका हुआ है अस्पताल  में पानी का घोर अभाव है आने वाले मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ता है प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र अस्पताल में सभी विभागों को सक्रिय करने, समुचित चिकित्सीय सुविधा बहाल करने,  प्रसूति विभाग के रोगियों पर विशेष ध्यान देने एवं अतिरिक्त चिकित्सक की नियुक्ति नियुक्ति करने की मांग स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग से की है।
              घेराव एवं प्रदर्शन में शारीफ अहमद रंगरेज लीलाधर गुड्डू,  एजाजुद्दीन शानू,  साबिर अली, कुंदन माली, दया सिंह, फिरोज खान, संतलाल राय, रामजी सहनी आदि शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now