Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति और पटना नगर निगम मिलकर गंगा घाटों पर सफाई किया ।

  पटना । गुलबीघाट से गाँधी घाट पटना तक अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधीजी और विश्वपटल पर भारत की पहचान कायम करने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी ...

 

पटना । गुलबीघाट से गाँधी घाट पटना तक अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधीजी और विश्वपटल पर भारत की पहचान कायम करने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी की स्वक्षता अभियान को याद कर "स्वक्षता पखवाड़ा"के तहत लोगों के बीच इनके स्वक्षता अभियान का संदेश पहुंचाने हेतु घाट सफाई का आयोजन पटना नगर निगम और पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया l इस अवसर पर संयुक्त रूप से सभी लोगों ने मिलकर गुलबीघाट से गाँधी घाट तक की सफाई की l इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार बबलू ने किया और कहा कि भारत के दो महान हस्तियों का जन्म एक हिं दिन यानि दो अक्टूबर को हुआ और दोनों ने हिं बड़े बड़े कार्यक्रमों के द्वारा स्वक्षता का संदेश लोगों के दिलों मे उतारने का कार्य किया इसी संदेश को लेकर प्रत्येक बर्ष पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति और पटना नगर निगम संयुक्त तत्वाधान मे" स्वक्षता पखवाड़ा" के तहत स्वक्षता का संदेश लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है l मुख्य अतिथि पटना नगर निगम बाँकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की हमारा संदेश जमीनी स्तर पर उतर कर कार्य करना है जिसमे निगम के कर्मचारी पदाधिकारी जनता के बीच जा कर कार्य करते और उनकी समस्याओ को दूर करते हैँ इसी संदेश के तहत प्रत्येक वर्ष समिति के माध्यम से पब्लिक और नगर निगम के बीच स्वक्षता का संदेश जारी किया जाता है और साथ हिं उनलोगो से जो कचरे से शहर को गंदा करते अपील किया जाता है कृपया कचरा सही समय पर निगम के कचरे गाड़ी को दें जिससे हमारा शहर स्वक्ष रहे l वार्ड 49 की पार्षद महोदया श्रीमती सीमा वर्मा ने वार्ड की जनता को सुक्रिया अदा करते हुए कहा की जनता और निगम के कर्मचारियों का समन्वय हमेशा बना रहता है जिससे हमारा वार्ड स्वक्ष और सुन्दर बना है और आगे भी जारी रहेगा l बाँकीपुर अंचल के सफाई निरीक्षक श्री कृष्ण नारायण शुक्ला जी ने गाँधी घाट सफाई की तारीफ की और कहा कि लॉक डाउन से हिं हमसबो की जिम्मेवारी बढ़ गई और लगातार हमारे सफाई कर्मचारी जनता के बीच जाकर स्वक्षता का कार्य कर स्वक्षता का संदेश दे रहे हैँ l मंच का संचालन कर रहे शिक्षा प्रकोष्ठ के सुनील कुमार ने समिति और नगर निगम की तारीफ करते हुए खासकर निगम के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धुप, ठण्ड, पानी कि परवाह किये बिना हमारे ये "भाई बहन"हमारी और हमारे परिवारों की रक्षा करते हैँ अतः आमजनों को भी चाहिए कि इनके कार्यों मे सहयोग करें और कचरे को यत्र तत्र ना फेकें l वार्ड 48 के वार्ड पार्षद सह स्थाई समिति के सदस्य इंद्रदीप चंद्रवंशी ने समिति और नगर निगम कि भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की पिछले चार सालों से मैं समिति के साथ जुड़ा हुँ इनके कार्य अति प्रशंसनीय हैँ पटना के बिभिन्न क्षेत्रों मे इनका स्वक्षता अभियान चलता रहता है इनके कार्यशैली को देखकर हमारे नगर निगम के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और वार्ड पार्षदों का साथ हमेशा मिलता रहा है और आशा है आगे भी ये समन्वय जारी रहेगा l इनके इस स्वक्षता अभियान मे मैं हमेशा साथ हूँ l इस स्वक्षता पखवाड़ा मे राजेश सिन्हा एच. ई. टाइम्स सम्पादक सह प्रदेश समन्वयक आम आदमी पार्टी ने इस स्वक्षता पखवाड़ा की तारीफ करते हुए नगरनिगम सफाई कर्मचारियों को सफाई कर्मी और अपने aap को कचरेवाला बताया उन्होंने स्पष्ट शब्दों मे लोगों को संदेश दियाकि कचरे फेकने वाले हिं कचरेवाले हैँ कर्मी तो सफाई कर्मी हैँ अतः इनकी इज्जत करना हमारा परम कर्तव्य है ,योग्य प्रशिक्षक सह समाज सेवी धीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि स्वक्षता के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना हमे जरुरी है इसी के तहत मैं झुग्गी झोपड़ी आदि सलम वस्तियों मे जो इलाज के अभाव मे दम तोड़ते हैँ उनके घर तक मैं अस्पताल को पहुँचाऊंगा l प्रो. संजय कुमार ,, ,, सुधीर कुमार पप्पू, बी. जे. पी के जितेंद्र उजाला, महेश चंद्रवंशी,सुरेश सहनी, बरिस्ता बहादुरपुर के एम डी धीरू जी,जद( यू )नेता अजय कुमार गुड्ड, , शिक्षा प्रकोष्ठ के सुनील कुमार चंद्रवंशी, डब्लू चंद्रवंशी, राजकुमार जी, राजेश रमन, समिति के सहायक सचिव हलीम जाफरजी ,सेवा बिहार से राम रविन्द्र सिंह, राकेश कुमार,खान स्टडीज के अशरफ खान , राहुल आंनद, ई. गौरभ पोद्दार, बजरंगी कुमार, सुनील कुमार, नजमुल हाशमी, सुधीर कुमार, खान केमस्ट्री के इक़बाल सर, गुड्डू खान, पटना नगर निगम के कर्मचारीगण के अलावा और भी गन्यमान्य लोगों ने दोनों महान हस्तियों का संदेश लोगों तक पहुंचाने का शपथ लिया l

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now