PATNA : अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी डॉक्टरों की मानदेय बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी होने के 10 माह बीत जाने के बाद भी अबत...
PATNA : अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी डॉक्टरों की मानदेय बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी होने के 10 माह बीत जाने के बाद भी अबतक बकाया राशि का भुगतान नहीं होने, और कोरोना काल में किए गए कार्यों को ले प्रोत्साहन की राशि अबतक नहीं मिलने से नाराज पीजी डॉक्टरों ने आज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का घेराव कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर पीजी डॉक्टरों ने इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बकाया राशि का भुगतान किए जाने की मांग की। इस मौके पर आक्रोशित पीजी डॉक्टरों का कहना था कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी डॉक्टरों को बढ़े हुए मानदेय की बकाया राशि, और प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है, बावजूद इसके एनएमसीएच में अब तक पीजी डॉक्टरों को बकाया राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। आक्रोशित पीजी डॉक्टरों का यह भी कहना था कि कोरोना काल मे उन लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी बजाई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा अब तक उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान नहीं की गई है।



