Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पिपरा थाना के बेहरामां पुल के नजदीक मिला वृद्व का शव

पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना अंतर्गत बेहरावां चकीया गाँव से पुरब सड़क किनारे पुल के पास से लगभग 55 वर्षीय एक वृद्ध की शव ...

पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना अंतर्गत बेहरावां चकीया गाँव से पुरब सड़क किनारे पुल के पास से लगभग 55 वर्षीय एक वृद्ध की शव बरामद हुई इस शव की पहचान बेहरावां चकीया के निवासी बचु दास के रूप में हुई परिजनों का कहना है कि हर रोज की तरह शाम के समय मे सड़क पर टहलने के लिए निकले थे जब रात बीतने लगी घर पर समय से नही लौटे तो परिजन के द्वारा खोजबीन शुरू की गई घर वालों को जब कुछ पता नही चल सका तो सुबह मे ढूंढने की सोची मगर सुबह मे जब ग्रामीण सड़क किनारे से गुजर रहे थे तो अचान कुछ ग्रामीण की नजर पुल के नीचे शव पर पड़ी जैसे ही यह ख़बर गाँव मे फैली तो सनसनी फैल गई परिजन मे घटना की ख़बर मिलते ही चीख पुकार मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पिपरा थाना की पुलिस पहुंची और घटना स्थल पर पहुंचकर मृत व्यक्ति को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीँ इस घटना को लेकर दो तरह की बातें लोगो के द्वारा की जा रही थी एक तरफ जहाँ सड़क के किनारे टहलने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका जता रहे थे तो वहीँ परिजनों का साफ तौर पर कहना था कि किसी ने हत्या कर पुल के नीचे फेंक दिया है फिलहाल इस घटना के बारे मे कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा पुनपुन पश्चमी जिला पार्षद पुत्र समाज सेवी पंकज कुमार पीड़ित परिवारों को कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की है घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि किसी व्यक्ति से किसी तरह का विवाद नही था और इनकी परिवारिक आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है इस घटना की ख़बर मिलते ही क्षेत्रीय माले विधायक गोपाल रविदास ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी साथ साथ विधायक ने कहा कि बैजू दास माले कार्यकर्ता थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now