Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


डिप्टी सीएम शीशा कारोबारी मृतक राजू जायसवाल के पीड़ित परिजनों से मिलकर दी सांत्वना।

PATNA  CITY :  बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद शुक्रवार की देर शाम पटना सिटी का दौरा कर चमडोरिया इलाके में पहुँचे। जहां उन्होंने शीशा ...


PATNA  CITY : 
बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद शुक्रवार की देर शाम पटना सिटी का दौरा कर चमडोरिया इलाके में पहुँचे। जहां उन्होंने शीशा कारोबारी मृतक राजू जायसवाल के पीड़ित परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी।

वही उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया साथ ही पुलिस के आलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द राजू जायसवाल के हत्यारों को गिरफ्तार करें। जहां डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ पटना की मेयर सीता साहू भी मौजूद रही। गौरतलब है कि बीते 30 अगस्त को अपराधियों ने शीशा कारोबारी को उनके ही ऑफिस में चाकू गोंदकर और ईट पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है वही पीड़ित परिवार पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now