PATNA (बिहार) : विश्वा सिने प्रोडक्शन के बैनर तले निर्देशक जितेंद्र जैश बॉलीवुड फ़िल्म एजुकेशन दी टेरर का द्वितीय शेड्यूल 19 अक्टूबर से बिह...
PATNA (बिहार) : विश्वा सिने प्रोडक्शन के बैनर तले निर्देशक जितेंद्र जैश बॉलीवुड फ़िल्म एजुकेशन दी टेरर का द्वितीय शेड्यूल 19 अक्टूबर से बिहार और मुम्बई के विभिन्न लॉकेशन में करेंगे।उन्होंने बताया कि शूटिंग बिहार और मुम्बई के सुप्रसिद्ध लोकप्रिय भव्य व मनोरम सुंदर स्थलों में की जाएगी।जिससे बिहार और मुम्बई का मिश्रण दर्शकों को खूब आकर्षित करें।आपको बता दें कि यह फ़िल्म शिक्षा माफिया पर आधारित हैं।जिसमें खास कर बिहार के शिक्षा जगत में विस्तारित भ्रष्ट व्यवस्था को उजागर किया गया हैं।यहाँ के शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं हैं।इसी सनसनीखेज और गंभीर मुद्दे को निर्देशक जितेंद्र जैश ने फ़िल्म का रूप देने का प्रयास किया हैं।जो पूर्णतः सत्य घटनाओं से प्रेरित व आधारित हैं।साथ ही बहुत ही जोखिम के साथ विवादित विषय भी हैं।
निर्देशक जितेंद्र जैश के अनुसार इससे न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन होगा। बल्कि इस फ़िल्म से लोगों को सीख भी मिलेगी और फ़िल्म के जरिये एक विशेष सामाजिक मुद्दा सबके सामने होगा।इस फ़िल्म में बॉलीवुड के कई लोकप्रिय चर्चित व अनुभवी कलाकार अभिनय करते नजर आयेंगे।अगर फ़िल्म की शूटिंग की बात करें तो पहले शेड्यूल में ही नब्बे फीसदी तक अनुमानित फिल्मांकन किया जा चुका हैं।जबकि,दूसरें शेड्यूल में मात्र सप्ताह भर की शूटिंग की जाएगी।इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकार विक्की शान,रज़ा मुराद,अली खान,अनिल नागराय, शादाब रहबर खान,श्रवण कुमार,शिखा पूजा,नीतू पंचौरी, कुमार आर्यन,धर्मेंद्र धरम, संजय सारथी,जितेंद्र बिहारी,पिंकी सिंह,रूपा सिंह,सकील खान,स्वीटी वर्मा,राधा पटेल व अन्य हैं।मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में रिलीज की जाएगी।इस फ़िल्म के निर्माता विक्की विश्वकर्मा व श्रवण कुमार,निर्देशक व कोरियोग्राफर जितेंद्र जैश, लेखक ब्रजेश पाठक,प्रोडक्शन मैनेजर विमलेश कुमार और प्रचारक कुमार युडी हैं।



