पटना (न्यूज सिटी) जिला के सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के पंचायत कंडाप तारणपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 उत्तर पट्टी कंडाप गांव निवासी स्वर्गीय...

पटना (न्यूज सिटी) जिला के सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के पंचायत कंडाप तारणपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 उत्तर पट्टी कंडाप गांव निवासी स्वर्गीय मदन सिह के आवास पर प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक डा मनीष कुमार का महज 30 दिन पूर्व मे जन्में पुत्र आदित्य कुमार के खुशी मे फोर्ड हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर पटना द्वारा वैश्विक कोरोना के दुसरे चरण के उपरांत नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सैकड़ो फलदार पौधे लोगो के बीच वितरण की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिसद अध्यक्ष श्रीमति अंजू देवी ने 30 दिन पूर्व जन्मे आदित्य क़ो चिरंजीवी एवं दिर्घायु का आशीर्वचन देते हुए बिहार सरकार द्वारा संचालित जल जीवन हरियाली का जिक्र किया वही पर्यावरण की शुद्वता को लेकर उपस्थित लोगो के समक्ष वृक्षारोपण पर प्रकाश डाला प्रशिक्षित ग्रामीण डाक्टर मनीष कुमार के द्वारा उपस्थित सभी स्वजनों को आभार व्यक्त किया गया फोर्ड हास्पिटल के डाक्टरों ने साफ सफाई के प्रति लोगो मे जागरुकता फैलाई व सैकड़ो क्षेत्रीय ग्रामीण लोगो को नि:शुल्क जांच शिविर मे शारिरीक स्वास्थ्य संबंधित ब्लडप्रेशर ब्लडसुगर ईसीजी का परिक्षण व दवा वितरण किया गया फोर्ड हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर पटना के सभी वरिष्ट डाक्टर्स को कंडाप ग्रामवासी की ओर से आभार व्यक्त की गई नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजनकर्त्ता ग्रामींण चिकित्सक डा मनीष कुमार के द्वारा आयोजित की गई मौके पर कुशल अनुभवी डाक्टर अनिल ओझा कार्डियोलॉजी फोर्ड हास्पिटल पटना डा राजा अनुराग और्थोपैडिक्स फोर्ड हास्पिटल पटना नर्सिंग ईश्वर नाथ अनुराधा आनन्द फोर्ड हास्पिटल पटना प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक राजेश कुमार मनोज कुमार संजीत कुमार अन्य सहयोगी उपस्थित रहे .
