पटना सिटी। भाजपा ने सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 21 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जो...
पटना सिटी। भाजपा ने सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 21 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़कर जन्मदिन का अभियान के तौर "टीकाकरण उत्सव"मनाया।
रामदेव महतो समुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने "टीकाकरण के लिए घर- घर लाकर सैकड़ों बुजुर्गों- महिलाओं को टीकाकरण करवाया। टीकाकरण उत्सव में लगे डॉक्टर, नर्स ,डाटा ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी सहित 21कोरोना योद्धा को तिलक लगाकर,मिठाई खिलाकर एवं अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया ।
सेवा और समर्पण अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार में 1 दिन में 30 लाख 67 हजार 918 लोगों को कोरोनारोधी टीकाकरन कर नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है।
इस कार्य के लिये पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बधाई दी।
सम्मान पाने वाले में :- वरीय चिकित्सक डॉक्टर के पी लाडिया,
नर्स :- सिस्टर सैम्पुल कुमारी, सीमा कुमारी, रीना कुमारी, शोभा कुमारी, डाटा ऑपरेटर :- मनीष कुमार, पंकज सिंह, संतोष कुमार, अंशुल कुमार, सुरक्षाकर्मी :- रवि सिंह, मोहन यादव राजेन्द्र पासवान, पप्पू कुमार, फकीर प्रसाद
टीकाकरण उत्सव में चौक मंडल अध्यक्ष सनी यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष बलराम माधुरी, महामंत्री धनंजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मनोज यादव, साधना शर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंडल संयोजिका सुनीता कुमारी सहित अन्य लोग सक्रिय दिखाई पड़े




