Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सिद्धार्थ शुक्ला का निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

न्यूज़ डेस्क : एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के नि...


न्यूज़ डेस्क :
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है. 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।  मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था।टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया. साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए. इसी साल (2021) उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।इस दुखद खबर के सामने आते ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लोगों को इस खबर पर भरोसा ही नहीं हो रहा है. तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है. सिद्धार्थ के फैंस भी ग़मगीन है। आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now