पटना सिटी । गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि और समय समय पर हो रही बारिश से पटना के कई सारे इलाको में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो ग...
पटना सिटी । गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि और समय समय पर हो रही बारिश से पटना के कई सारे इलाको में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे आम जनमानस को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी परेशानी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शिशिर गुप्ता एवं राहुल कुमार गौतम ने गूंज के स्टेट हेड श्री शिवजी चतुर्वेदी से लोगों को राहत पहुंचाने का अनुरोध किया जिसके बाद आज संस्था ने कई सारे बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राशन का बैग और त्रिपाल का वितरण किया। इस मौके पर संस्था के स्थानीय पदाधिकारी अरुण उपाध्याय, मनोज झा एवं कार्यकर्ता राहुल कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। संस्था के स्टेट हेड शिवजी चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम अभी पटना और आसपास के इलाको में निरंतर चलता रहेगा । संस्था का उद्देश्य हर परिवार तक पहुंचना है जो बाढ़ से प्रभावित हैं।





