पटना (न्यूज सिटी) सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के गांव तारणपुर के अलाबे अन्य कई गांवों मे सम्पतचक अंचलाधिकारी नंद किशोर निराला एवं क्षेत्रीय जिल...

पटना (न्यूज सिटी) सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के गांव तारणपुर के अलाबे अन्य कई गांवों मे सम्पतचक अंचलाधिकारी नंद किशोर निराला एवं क्षेत्रीय जिला परिषद अध्यक्षा अंजु देवी द्वारा पुनपुन नदी के कटाव स्थल पर जाकर निरीक्षण की गई वही बीते कुछ माह पूर्व तारणपुर स्थित महादलितों के टोला मे पुनपुन नदी के किनारे हो रहे कटाव को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा एकरारित राशि 78,25,379 लाख रुपये की लागत से ग्राम रक्षा बांध के कटाव स्थल पर मिट्टी की भराई की गई थी परन्तु पुनपुन नदी के जलस्तर मे वृद्वि होते ही सूरक्षा बांध मे दरार फटने लगा है जिससे तारणपुर स्थित पुनपुन नदी के किनारे रहने वाले महादलित परिवार अन्य लोगो की मकान के साथ ही आवागमण अन्य क्षति होने की संभावना बनी हुई है सम्पतचक अंचलाधिकारी नंद किशोर निराला के मौजूदगी मे क्षेत्रीय जिला परिषद अध्क्षया अंजू देवी ने कहा कि जल संसाधन विभाग के द्वारा 78,25,379 लाख रुपये की मिट्टी भराई के जगह पर पुनपुन नदी मे सिढ़ी घाट का निर्माण किया जाता तो ग्राम रक्षा बांध मे कभी दरार नही बनता आगे कहा कि तत्काल सम्पतचक अंचलाधिकारी के द्वारा आश्वासन दी गई कि जल संसाधन विभाग बिहार सरकार से संबंधित पदाधिकारी से बात कर के ग्राम रक्षा बांध मे आ रहे दरार की मरम्मत कराई जाएगी मौके पर प्रामर्शी समिति सम्पतचक प्रखंड प्रमुख हरि चरण पासवान एवं कई ग्रामीण स्थल पर मौजूद रहे .
