Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नदी मे महादलित युवक के डुबने से मौत परिजन मे मचा कोहराम

पटना (न्यूज सिटी) जिला गौरीचक थाना अंतर्गत ग्राम श्रीटोला निवासी नरेश दास का 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार का जमालपुर के निकट पुनपुन नदी म...

पटना (न्यूज सिटी) जिला गौरीचक थाना अंतर्गत ग्राम श्रीटोला निवासी नरेश दास का 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार का जमालपुर के निकट पुनपुन नदी में डूबने से मौत हो गई खबर सुन परिवार मे कोहराम मच गया महादलित परिवार का युवक टेंट हाउस के दुकान में मजदूरी का काम करता था मृतक अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ टेंट हाउस का कपड़ा दरी कालीन इत्यादि धोने जमालपुर के निकट पुनपुन नदी घाट पर गया था लेकिन अचानक से पैर फिसलने के कारण वह पानी के तेज बहाब मे डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अन्य 2 साथी भी नदी मे कुद गए वो तीनों डूबने लगे ग्रामीणों के सहयोग से 2 लोगों को नदी मे डूबने से बचा लिया गया लेकिन युवक सूरज कुमार कीपानी मे डूबने से मृत्यु हो गई सम्पतचक प्रखंड परामर्शी समिति अध्यक्ष हरिचरण पासवान ने कहा कि आज लगभग 11बजे दिन मे डेकोरेशन कर्मी पुनपुन नदी मे कपड़ा धुलाई करने गया था नदी के गहरे पानी मे पैर फिसलने से डुबकर से मौत हो गई नदी से युवक का शव लोगो के मदद से निकाला गया है कछुआरा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्या राजलक्ष्मी सिंह ने कहा कि सम्पतचक अंचलाधिकारी पटना सदर अनुमंड लाधिकारी एवं जिलाधिकारी पटना से पिड़ित परिजन को 20 हजार परिवारिक लाभ योजना के तहत अनुदान एवं आपदा के तहत 4 लाख अनुग्रह अनुदान की राशि मुहैया कराने की मांग की गई है स्थानीय थाना गौरीचक द्वारा घटना की सूचना दर्ज कर ली गई है शव को पोस्टमार्टम हेतु एनएमसीएच पटना भेजा गया है .

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now