पटना (न्यूज सिटी)11अगस्त 1942 अंग्रेजोँ भारत छोड़ो आंदोलन मे सात युवा स्कूली छात्र के एक छोटी समूह ने पटना सचिवालय पर अंग्रेजी हुकुमत के ...

पटना (न्यूज सिटी)11अगस्त 1942 अंग्रेजोँ भारत छोड़ो आंदोलन मे सात युवा स्कूली छात्र के एक छोटी समूह ने पटना सचिवालय पर अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ मे भारत माता के जय घोष भरे हुंकार के साथ झंडोत्तोलन के दौरान सात वीर सपूतों ने शहादत दी थी तत्कालीन ज़िलाधिकारी डब्लू जी आर्थर ने अग्रेजी पुलिस को गोली चलाने का आदेश दिया था इतिहास के पन्नो पे दर्ज है कि उस समय अंग्रेजों ने नौजवान वीर सपूतों पर तेरह या चौदह गोलियाँ चलाई गयी थी इस गोली काण्ड में सात छात्र शहीद हुए और लगभग पच्चीस अन्य छात्र भी घायल हुए थे 11 अगस्त 1942 को पटना सचिवालय गोलीकाण्ड ने बिहार में आंदोलन को काफ़ी उग्र कर दिया था इस गोलीकाण्ड में सात शहीद में से 2 शहीद पुनपुन के सहादतनगर फैजल चक निवासी शहीद रामानंद सिंह व दशरथा निवासी शहीद रामगोविंद सिंह भी थे राज्य के मुखिया प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 19 अप्रैल 2015 को दोनो वीर शहीदों के याद में शहीद स्मारक पार्क के निर्माण पुनपुन मे कराया गया था उन शहीदों के शहादत दिवस के अवसर पर वीर शहीद की भगनी निवेदिता सिन्हा मसौढ़ी अनुमंडलाधिकारी अनील कुमार सिन्हा पुनपुन सीओ इंद्राणी कुमारी पुनपुन बीडीओ शैलेन्द्र कुमार केशरी पुनपुन थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह समाज सेवक मधुसुदन सिह मनीष कुमार सुदामा मिश्रा अन्य सैकड़ो प्रबुद्वजनों द्वारा शहीदों के प्रति नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई .
