पटना (न्यूज सिटी) घर से भागी युवती की मां ने लगभग डेढ़ माह पूर्व एक अज्ञात युवती के शव को अपनी बेटी के रूप में शिनाख्त की थी साथ ही शव को ...

पटना (न्यूज सिटी) घर से भागी युवती की मां ने लगभग डेढ़ माह पूर्व एक अज्ञात युवती के शव को अपनी बेटी के रूप में शिनाख्त की थी साथ ही शव को अंतिम संस्कार भी कर दिया था राजधानी पटना के गौरीचक थाना में दिन गुरुवार संध्या समय मे उस वक्त अफरातफरी भागदौड़ मच गई जब एक लड़की ने गौरीचक थाना पहुंच कर यह दावा पेश किया कि मैं अभी जीवित हूंँ साथ ही नाबालिग युवती ने कहा कि मै अपने प्रेमी के साथ चेन्नाई मे रह रही थी जबकि उसके परिजनों ने युवती को मृत समझ एक अज्ञात युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था दरअसल डेढ़ माह पूर्व लड़की अपने घर से प्रेम प्रसंग मे एक युवक के साथ भाग गई थी इसी बीच गौरीचक पुलिस को एक अज्ञात नाबालिग लड़की की शव मिली घर से भागी लड़की की मां उस वक्त मे एक अज्ञात युवती के शव को अपनी बेटी के रूप में शिनाख्त की और उसकी अंतिम संस्कार कर दी इसके बाद महिला की भागी बेटी घर से थाना पहुंची और जीवित होने का दावा करते हुए बताया कि मै अपने प्रेमी के साथ चेन्नई में रह रही थी नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले फेशबुक पर लाइव आई थी खुद को जीवित होने की दावा प्रस्तुत की थी गौरीचक थाना ने परिजनों को इस वाक्या से अवगत कराया परन्तु परिजन पुलिस की बात को मान नही रहे थे परिजन जीवित लड़की को पड़ताल कर लाने एवं युवती के हत्या आरोपी की गिरफ़्तारी करने की बात किया करते थे डेढ़ माह पूर्व प्रेमसंबंध मे भागी लड़की की मां द्वारा डेढ माह पूर्व यानि 6 जुलाई को गौरीचक थाना द्वारा अंडारी गांव के नजदीक एक गड्ढे से पिंक कलर के कपड़े मे एक अज्ञात नाबालिग युवती की अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद की थी उस वक्त यह आशंका जताई जा रही थी कि अपराधियों ने दुष्कर्म के बाद युवती क हत्या कर दिया गया है वही अज्ञात युवती के चेहरे पर काटे फटे के निशान पाए गए थे जिससे उस अज्ञात युवती की शिनाख्त में काफी परेशानी हो रही थी उस वक्त की नजाकत देखकर गौरीचक थानाध्यक्ष लाल मुनी दुबे ने ऑनर कीलिंग का आशंका जताया था अंडारी गांव से एक गायब लड़की की मां ने अज्ञात शव देखने के बाद मे अपनी बेटी बताया और पोस्टमाॅर्टम के बाद उस शव का दाह संस्कार के साथ ही गांव मे ब्रह्मभोज संपन्न करा दी युवती की मां ने उस वक्त यह बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी की गांव के कुछ युवकों द्वारा धारदार हथियार काटकर हत्याकर दी गई है थाने मे मामला दर्ज कराया था ग्रामीण एवं परिजन ने भी पूरी तरह से इस बात का विश्वास कर लिया था कि इस दुनिया में अब मेरी बेटी नहीं है लेकिन दिन गुरुवार दोपहर अंडारी निवासी लड़की के घर पहुंचने पर सभी चौक पड़े एवं आनन फानन में गौरीचक थाना को सूचना दी गई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर भागी लड़की एवं मां को थाना ले आई भागी लड़की की मां अपनी बेटी को जिंदा देख कुछ देर उलझन में पड़ गई वही लड़की ने कहा कि वह एक लड़का से प्रेम करती है वह लड़का रमेश के साथ डेढ माह से चेन्नई मे रह रही थी घर से भागी हुई लड़की ने मां से कहा कि गर्भवती हूंँ वही पुलिस शुक्रवार को लड़की की मेडिकल जांच एवं न्यायलय मे 164 का बयान दर्ज कराएंगी अब पुलिस के सामने एक बड़ी सी चुनौती यह आ गई है कि उस अज्ञात शव के बारे में पता लगाए जिस अज्ञात शव का दाह संस्कार डेढ़ माह पूर्व कर दिया गया था .