पटना सिटी। शनिवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नहर रोड में एक विवाहिता महिला दहेज प्रताड़ना से मौत के मामला में चार लोगो को पुलिस ने...
पटना सिटी। शनिवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नहर रोड में एक विवाहिता महिला दहेज प्रताड़ना से मौत के मामला में चार लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गुमटी के समीप अरुण कुमार की पुत्री श्रुति कुमारी का विवाह 20 जून 2021 को रामपुर नहर रोड के रहने वाले सुरेश महतो के पुत्र अमित कौशल से हुआ था। कई दिनों से श्रुति अपने ससुराल में दहेज के मामले में प्रताड़ित हो रहे थी। आखिरकार शनिवार की सुबह श्रुति के परिजन को जानकारी मिला की उनकी बेटी को दहेज़ के लिए ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है। इस खबर को सुनते ही श्रुति के परिजन रामपुर नहर रोड अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे जहां ससुराल वाले श्रुति के परिजन को घर में घुसने से मना कर रहे थे। तब अरुण कुमार बहादुरपुर पुलिस को खबर देकर बुलाया और पुलिस की मदद से घर में प्रवेश करते हि अरुण कुमार की बेटी श्रुति का शव पंखा से लटका मिला शव को देखते हि घर में हंगामा मच गया। हंगामा देखते पुलिस ने श्रुति के परिजन के अनुसार दहेज प्रताड़ना में हत्या के मामले में श्रुति के ससुर सुरेश महतो और उनके पुत्र अमित कौशल और सास सहित एक और अन्य महिला परिजन को पुलिस ने गिरफ्तार किया और श्रुति के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया इस मामले में बहादुरपुर थाना प्रभारी घटना की पुष्टि करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कहते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात कहा है




