Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


संपतचक प्रखंड के वार्ड संख्या 15 मे लगे नल जल योजना हटाने का बैनर

पटना (न्यूज सिटी) जिले के संपतचक प्रखंड क्षेत्रके बैरिया कर्णपुरा पंचायत वार्ड संख्या 15 सिरपतपुर गांव का यह नजारा देख रहे है जहां मुख्यमंत...

पटना (न्यूज सिटी) जिले के संपतचक प्रखंड क्षेत्रके बैरिया कर्णपुरा पंचायत वार्ड संख्या 15 सिरपतपुर गांव का यह नजारा देख रहे है जहां मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना को लगभग 5 सालों मे पुरी तरिके से क्रियान्वित नही की गई तो वही आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 दिनों का अल्टीमेटम जारी करते हुए नल जल योजना को हटाने वाले बैनर लगाया है वही ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना बनने के बाद जब इसका उद्घाटन हुआ उसके 02 महीने बाद ही हर गली मे लगे पाईप फट गया हरेक जगह से ऐसे ही बेवजह के पानी का बहाव होता रहता है वही मुख्यमंत्री जल नल योजना निर्माण के वजह से वार्ड संख्या 15 का हर गली का सड़क टुटा हुआ है जिससे नल जल के साथ ही सड़क की भी समस्या उत्पन्न हो गई सबसे खास बात यह है की यहाँ के पंचायत मुखिया बैरिया निवासी राम नाथ यादव मर्डर केस मे फरार चल रहे है आज तक हत्या आरोपी मुखिया की गिरफ्तार नही हुई है बैरिया कर्णपुरा पंचायत वार्ड संख्या 15 के वार्ड सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि सिरपतपुर वार्ड संख्या 15 के वार्ड सदस्य नल जल योजना का पैसा लेकर मसौढ़ी भागा हुआ हैं वार्ड सदस्य से मसौढ़ी जाकर कई बार नल जल काम को लेकर मिला हूंँ परन्तु अभी तक वार्ड सदस्य द्वारा काम के प्रति जबाबदेही नही लिया जा रहा है जबकि इस संदर्भ मे सम्पतचक प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई बार मौखिक रुप से सुचना दिया गया है फिर भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई और नही इसका अभी तक कोई समाधान हीं निकला है वार्ड सदस्य नल जल का पैसा लेकर फरार है इसके वजह से अभी तक नल जल की कार्रवाई पूर्ण नहीं की गई आगे वार्ड सचिव ने कहा कि बैरिया मुखिया रामनाथ यादव के फरारी के बाद अक्लटोला निवासी उप मुखिया धर्मवीर कुमार को मुखिया पद पर मनोनित किया गया हैं .

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now