पटना सिटी। सोमवार को "बिहार पृथ्वी दिवस" के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा 101 पौधा लगाया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम मरची ग...
पटना सिटी। सोमवार को "बिहार पृथ्वी दिवस" के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा 101 पौधा लगाया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम मरची गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने बताया कि हमलोग पृथ्वी को हरा - भरा रखते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखें, ताकि हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।
चेयरमैन रो संजीव कुमार यादव ने भी पौधा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया। इस अवसर पर क्लब सचिव रो संजय कु सिन्हा सहित बहुत सारे सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।





